Home > देश > ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
X

नईदिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल 10वीं के नतीजे परीक्षा खत्म होने के 37 दिन बाद और 12वीं की परीक्षा खत्म होने के 48 दिन बाद घोषित किए गए। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।

लड़कियों का दबदबा

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई 10वीं में 99.65 प्रतिशत लड़कियां और 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। आईएससी 12वीं में 98.92 प्रतिशत लड़कियां और 97.53 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट -

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Updated : 9 May 2024 6:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top