पहली बार ₹1.30 लाख पार पहुंचा सोना, चांदी ₹1.69 लाख के करीब

पहली बार ₹1.30 लाख पार पहुंचा सोना, चांदी ₹1.69 लाख के करीब
X

सोना ₹1.30 लाख के पार, चांदी ₹1.69 लाख तक पहुंची

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। 17 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,113 की तेजी के साथ ₹1,29,584 पर बंद हुआ, जबकि दिन के दौरान ये ₹1,30,874 का ऑल टाइम हाई छू चुका था।




इसी तरह चांदी ₹1,147 बढ़कर ₹1,69,230 प्रति किलो पर पहुंच गई। इस साल अब तक सोना ₹53,422 और चांदी ₹83,213 महंगी हो चुकी है।

इस तेजी के 3 बड़े कारण सामने आए हैं

फेस्टिव डिमांड

दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि कीमतें ऊंची हैं, फिर भी मांग बनी हुई है।

जियोपॉलिटिकल टेंशन

मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों को सोने की ओर मोड़ा है।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी

दुनियाभर के बड़े केंद्रीय बैंक डॉलर से बचाव के लिए सोना खरीद रहे हैं, जिससे डिमांड बढ़ी है।

आखिर चांदी क्यों महंगी हो रही?

चांदी की फेस्टिव डिमांड भी बढ़ी है। इंडस्ट्री में, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर सेक्टर में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। रुपए की कमजोरी का भी असर कीमतों पर पड़ा है।

कितना और बढ़ सकता है सोना?

गोल्डमैन सैच ने 2026 तक सोने की कीमत ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना जताई है।

पीएल कैपिटल का अनुमान है कि यह ₹1.44 लाख तक पहुंच सकता है।

क्या अभी सोने में निवेश करना सही है?

नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में सोने में मुनाफावसूली हो सकती है। लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशक इसे धीरे-धीरे खरीद सकते हैं।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें 2 जरूरी बातें

BIS हॉलमार्क जरूर देखें

सिर्फ BIS सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। यह गोल्ड की शुद्धता की पहचान है। हॉलमार्क नंबर कुछ इस तरह होता है AZ4524

कीमत क्रॉस चेक करें

खरीदने के दिन की सोने की कीमत IBJA की वेबसाइट या भरोसेमंद सोर्स से जांच लें। याद रखें, 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमतें अलग होती हैं।

Tags

Next Story