दिवाली के बाद सस्ता हुआ सोना: एक ही दिन में 6,600 रुपए की गिरावट

दिवाली के बाद सस्ता हुआ सोना: एक ही दिन में 6,600 रुपए की गिरावट
X
दिवाली के बाद सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में 6,600 रुपये तक की कमी। जानिए आगे क्या असर होगा।

दिवाली के बाद सोने की चमक फीकी, बाजार में आई गिरावट

दिवाली के बाद जब लोग अब भी सोने-चांदी के नए गहनों की चमक से खुश थे, तभी बाज़ार से आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया सोना और चांदी, दोनों के भाव औंधे मुंह गिर गए हैं।

बुधवार को देशभर के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना ₹1,28,200 से गिरकर ₹1,21,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानि सिर्फ एक दिन में करीब ₹6,600 रुपये की गिरावट। 22 कैरेट सोना भी ₹1,18,300 से फिसलकर ₹1,12,300 पर आ गया।

चांदी का हाल भी कुछ अलग नहीं जहाँ 20 अक्टूबर को चांदी ₹1,74,800 किलो बिक रही थी, वही बुधवार को इसका भाव घटकर ₹1,46,170 प्रति किलो तक गिर गया।

भोपाल में व्यापारियों को झटका, लाखों का नुकसान

भोपाल और आसपास के ज्वेलरी बाजारों में इस गिरावट का सीधा असर देखने को मिला। राजधानी के सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, सिर्फ एक दिन में करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

कई दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने दिवाली से पहले ऊँचे दामों पर बड़ी मात्रा में सोना खरीदा था। अब अचानक दाम गिरने से उनका माल “कास्टली” हो गया है यानि अगर वे बेचें, तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और डॉलर की मजबूती इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो विदेशी निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों से पैसा निकालकर डॉलर-आधारित एसेट्स में लगा देते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग घटती है और कीमतें गिर जाती हैं।

साथ ही, मध्य-पूर्व में जियोपॉलिटिकल तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया है।

क्या यह खरीदने का सही मौका है?

कई निवेशक अब इसे एक गोल्डन अपॉर्च्युनिटी मान रहे हैं। इतनी बड़ी गिरावट के बाद अगर सोना कुछ दिन स्थिर रहता है, तो निवेशक इसे लॉन्ग-टर्म खरीदारी का सही वक्त मान सकते हैं।

वहीं, विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं जल्दबाजी न करें, मार्केट ट्रेंड को कुछ दिन और देखें। अगर डॉलर इंडेक्स कमजोर होता है, तो सोने की चमक फिर लौट सकती है।

Tags

Next Story