Home > देश > बेहद सादगी से हुई निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी, जानिए क्यों प्रधानमंत्री की 'आंख और कान' माने जाते है दामाद

बेहद सादगी से हुई निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी, जानिए क्यों प्रधानमंत्री की 'आंख और कान' माने जाते है दामाद

निर्मला सीतारामण की बेटी परक्ला पेशे से मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं

बेहद सादगी से हुई निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी, जानिए क्यों प्रधानमंत्री की आंख और कान माने जाते है दामाद
X

नईदिल्ली/वेबडेस्क। केंद्रीय बित्तमन्त्री निर्मला सीतारामन की बेटी परकला वांगमयी सात जून को शादी के बंधन में बंध गई। शादी समारोह बेहद सादगी के साथ बेंगलुरु में संपन्न हुआ। शादी में किसी मंत्री, नेता या अन्य वीवीआईपी को नहीं बुलाया गया। एक सादे से समारोह में वर और वधु परिणय सूत्र में बंधे। परिवार और दोस्तों के बीच एक सादे समारोह में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।

वित्त मंत्री की बेटी की शादी बेंगलुरु स्थित घर में ब्राह्मण परंपरा के अनुसार हुई है। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।अब शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसमें परकला वांगमयी अपने पति को वरमाला पहनती नजर आ रही हैं। शादी के बाद परकला के पति को लेकर चर्चा जारी की आखिर उनके पति कौन है ?

PMO में पदस्थ -

आइए तो बता दें की निर्मला सीतारमण के दामाद का नाम प्रतिक दोशी है, वह गुजरात के रहने वाले है। इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी के तौर पर नियुक्त है। उन्होंने सिंगापुर के मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन क‍िया है। वह मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान गुजरात के CMO में र‍िसर्च अस‍िस्‍टेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं प्रतीक 2014 से PMO से जुड़े हुए हैं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले दोषी फिलहाल PMO में ऑफ‍िसर ऑन स्‍पेशल ड्यूटी के रूप में काम करते हैं।

वहीँ निर्मला सीतारामण की बेटी परक्ला पेशे से मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने लाइव मिंट, द वॉइस ऑफ फैशन और द हिंदू जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वाविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बीएम और एमए किया है। परकला वांगमयी ने मैसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है।




Updated : 9 Jun 2023 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top