हर भारतीय के दिल में देशभक्ति जगाएगी ‘शतक’: बाबा रामदेव

हर भारतीय के दिल में देशभक्ति जगाएगी ‘शतक’: बाबा रामदेव
X
संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ पर योगगुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। फिल्म 19 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक’ को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह फिल्म हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाएगी। फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

संघ के 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है फिल्म

फिल्म ‘शतक’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सफर को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघ की भूमिका, सामाजिक समरसता, आपातकाल का कठिन समय, संगठन की सोच और समाज के लिए किए गए योगदान को प्रमुखता से दिखाया गया है।


केवल संगठन नहीं, राष्ट्रभावना का चित्रण

बाबा रामदेव ने कहा कि फिल्म ‘शतक’ केवल एक संगठन की कहानी नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की साधना को दर्शाती है। यह फिल्म देशभक्ति की भावना को जीवंत करती है और दर्शकों को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।

हर वर्ग और हर उम्र के दर्शकों के लिए

फिल्म से जुड़े घटनाक्रम, आदर्श, रचनात्मक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक मूल्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि हर उम्र का दर्शक इसे आसानी से समझ सके। टीजर के माध्यम से ही फिल्म ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

समाज और युवाओं के लिए संदेश

बाबा रामदेव ने कहा कि संघ ने हमेशा समाज की एकता और राष्ट्र की अखंडता के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समय और ऊर्जा समाज को समर्पित करने से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह फिल्म युवाओं में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना को और सशक्त करेगी।

‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ फिल्म इतिहास की याद दिलाने के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास है। 19 फरवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags

Next Story