बिहार की तरह 12 राज्यों में SIR: देशभर में वोटर लिस्ट की विशेष इंटेंसिव रिवीजन

बिहार की तरह 12 राज्यों में SIR: देशभर में वोटर लिस्ट की विशेष इंटेंसिव रिवीजन

चुनाव आयोग ने SIR के दूसरे चरण की घोषणा की। 12 राज्यों में वोटर लिस्ट आज रात फ्रीज होगी। BLO तीन बार वोटर सत्यापन करेंगे।

By : Swadesh Bhopal
बिहार की तरह 12 राज्यों में SIR: देशभर में वोटर लिस्ट की विशेष इंटेंसिव रिवीजन

EC ने SIR के दूसरे चरण की घोषणा की, 12 राज्यों में वोटर लिस्ट फ्रीज

नई दिल्ली | मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि देशभर में मतदाता सूची (voter list) के विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की वोटर लिस्ट आज रात 12 बजे से फ्रीज हो जाएगी। यह देशभर में पिछले 21 साल बाद हो रही सबसे बड़ी मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया है। पिछली बार ऐसी व्यापक रिवीजन 2002–2004 के बीच हुई थी।

क्या है SIR (Special Intensive Revision)?

यह निर्वाचन आयोग की वह प्रक्रिया है जिसके तहत मतदाता सूची की गहन जांच की जाती है। इस दौरान डुप्लीकेट नाम, मृत मतदाता और अयोग्य या विदेशी नागरिकों के नाम हटाए जाते हैं। साथ ही ऐसे पात्र नागरिकों को जो अब तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी जोड़ा जाता है। CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा हमारा लक्ष्य है कि कोई पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति उसमें शामिल न हो। 

दूसरे चरण में कौन-कौन से राज्य शामिल?

हालांकि आयोग ने औपचारिक सूची साझा नहीं की, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण में जिन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया है, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, गोवा और दिल्ली शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और लद्दाख जैसे हिमाच्छादित क्षेत्र फिलहाल इस चरण में शामिल नहीं होंगे।

BLO तीन बार घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि Booth Level Officers (BLO) को कल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर ब्लो प्रत्येक घर तीन बार जाएगा, मतदाता की जानकारी सत्यापित करेगा और उन्हें Unique Enumeration Form उपलब्ध कराएगा, जिसमें वर्तमान वोटर लिस्ट के विवरण होंगे। इस दौरान मतदाता यह भी जांच सकेंगे कि उनका नाम या उनके माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में था या नहीं। जिनके नाम पुराने रिकॉर्ड से मिलेंगे, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी।

2003 की वोटर लिस्ट से होगी क्रॉस-वेरिफिकेशन

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने 2003 की ऐतिहासिक वोटर लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा वोटर अब http://voters.eci.gov.in पर जाकर 2002–2004 की SIR सूची से अपने नाम की जांच कर सकते हैं। 

पहले चरण में बिहार में हुआ सफल परीक्षण

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहला चरण बिहार में पूरा हो चुका है और वहां एक भी अपील दर्ज नहीं हुई। बिहार मॉडल को देखते हुए अब यह प्रक्रिया अन्य राज्यों में लागू की जा रही है। बिहार में SIR की शुरुआत 24 जून 2025 को हुई थी, जिसके बाद 70% से अधिक वोटरों की डिजिटल मैपिंग और सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 

कब शुरू होगा नामांकन और अंतिम सूची

आयोग के अधिकारियों के अनुसार, नामांकन और सत्यापन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी। सभी राज्यों से फीडबैक और आपत्तियाँ प्राप्त करने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जनवरी के अंत या फरवरी 2026 की शुरुआत में प्रकाशित की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बीच आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसएसआर की घोषणा की। जानिए कहां होगा, पात्रता तिथि क्या है और मकसद क्या है।<br/>

Oct 15, 2026
SIR Voter List Name Add: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से छूटे नाम जुड़ेंगे, घर घर पहुंचे रहे BLO, ऐसे करें आवेदन

SIR Voter List Name Add: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से छूटे नाम जुड़ेंगे, घर घर पहुंचे रहे BLO, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट से छूटे नाम और नए युवा मतदाता जोड़ने का विशेष अभियान चल रहा है। बीएलओ घर घर जा कर जानकारी जुटा रहे हैं। घर बैठे भी आवेदन कर सकतेह हैं।

Oct 12, 2026
शांति की शर्त पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, छूटते कोर्ट आदेश की अनदेखी कर फिर आंदोलन का एलान, क्या मिलेगा सबक?

शांति की शर्त पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, छूटते कोर्ट आदेश की अनदेखी कर फिर आंदोलन का एलान, क्या मिलेगा सबक?

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को सूत्रों के मुताबिक एक साल शांति भंग न करने की शर्त पर रिहाई मिली, पर छूटते ही उन्होंने फिर सड़कों पर उतरने की बात कही। शर्तों पर आदेश का इंतजार है।

Oct 11, 2026
CEC के इस्तीफे की मांग पर राष्ट्रपति से मिलने निकले विपक्षी सांसद, 4 दिन में तीसरा मार्च

CEC के इस्तीफे की मांग पर राष्ट्रपति से मिलने निकले विपक्षी सांसद, 4 दिन में तीसरा मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया।

Oct 09, 2026
Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कपिल सिब्बल का पुराना संसद वीडियो शेयर किया है। इसमें सिब्बल वोटर लिस्ट से नाम हटने की प्रक्रिया समझाते दिख रहे हैं। फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।<br/>

Oct 07, 2026