दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री के घर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

Delhi Minister
X

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राजकुमार आनंद से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नईदिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के यहां छापा मारा है। ईडी ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। मंत्री की सिविल लाइंस इलाका स्थित आवास सहित उनसे जुड़े 9 परिसरों पर केंद्रीय एजेंसी की सर्च चल रही है।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई कर रहे ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम भी है। 57 वर्षीय राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Tags

Next Story