Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

दिल्ली शराब घोटाले ED की बड़ी कार्रवाई , BRS नेता के कविता को गिरफ्तार किया

दिल्ली शराब घोटाले ED की बड़ी कार्रवाई , BRS नेता के कविता को गिरफ्तार किया


दिल्ली शराब घोटाले ed की बड़ी कार्रवाई  brs नेता के कविता को गिरफ्तार किया

हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केसीआर की पुत्री एवं एमएलसी कविता को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आज रात ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाई जाएंगी। आज सुबह ईडी की टीम ने उनके हैदराबाद स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली आबकारी घोटाले में इनका नाम आया था।

दरअसल, दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े आरोपित अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान कविता का नाम लिया था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 'साउथ ग्रुप' नाम की एक शराब लॉबी थी, जिसने एक और आरोपी विजय नायर के माध्यम से आप नेताओं को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। इसी मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए के कविता क समो समन जारी किए थे।  जिस पर कविता ने कोई जवाब नहीं दिया।  इसके बाद आज एजेंसी ने उनके ठिकानों पर छापे मारे थे।  

Related to this topic: