Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > देश

Delhi Fire: 4 Dead in Vivek Vihar Blaze

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है।


दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार तड़के बड़ा अग्निकांड हो गया। विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जांच में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक राहत-बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

तड़के लगी आग, धुएं में फंसे लोग

जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 3:15 बजे इमारत के एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और तेज लपटों के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बचाव कार्य मुश्किल हो गया।

4 शव बरामद, कई लोग अस्पताल में भर्ती

शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि हादसे में अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 12 झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्रशासन के अनुसार कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में इमारत के हर हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

AC ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

स्थानीय निवासी रोहित के मुताबिक इमारत में एसी में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दमकल विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

मौके पर पहुंचीं कई दमकल गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।आग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है और लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की है।

 

Related to this topic: