दिल्ली में बड़ा उलट फेर, AAP के विधायक, पार्षद और पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत कई नेता BJP में शामिल

दिल्ली में बड़ा उलट फेर, AAP के विधायक, पार्षद और पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत कई नेता BJP में शामिल
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और काम से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं

नई दिल्ली। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर, दिल्ली के पूर्व मंत्री और पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद और पटेल नगर की एक अन्य पूर्व विधायक वीना आनंद बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के सैद-उल-अजैब वार्ड से आप पार्षद उम्मेद सिंह फोगट और आप के कुछ अन्य सदस्य भी इस अवसर पर भगवा पार्टी में शामिल हुए, जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी अन्य नेताओं के साथ उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

आप नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और काम से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और क्योंकि (उन्हें) लगता है कि आप में काम करना तानाशाही के तहत काम करने जैसा है। सचदेवा ने कहा, "आप में भ्रष्टाचार चरम पर है...सभी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है और हम सभी का पार्टी में स्वागत करते हैं।"

तंवर छतरपुर से दूसरी बार विधायक हैं, जहां से उन्होंने 2015 में पहली बार जीत दर्ज की थी और 2020 में आप ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा था। 2014 में आप में शामिल होने से पहले वह भाजपा के सदस्य थे और उनके वापस शामिल होने को भाजपा नेताओं ने "घर वापसी" बताया था।

Tags

Next Story