Home > देश > NCERT का बड़ा फैसला, किताबों में बदलेगा देश का नाम, इंडिया की जगह भारत होगा

NCERT का बड़ा फैसला, किताबों में बदलेगा देश का नाम, इंडिया की जगह भारत होगा

एनसीईआरटी समिति ने बुक्स में प्राचीन इतिहास के स्थान पर क्लासिकल हिस्ट्री शुरू करने की सिफारिश की।

NCERT
X

 NCERTकी किताबों में बदलेगा देश का नाम

नईदिल्ली। देश भर में इंडिया की जगह भारत नाम का उपयोग करने को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। इसी बीच एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने किताबों में इंडिया की जगह भारत करने का फैसला लिया है।

दरअसल, एनसीईआरटी अपने सिलेबस में नई शिक्षा पढ़ती के तहत बदलाव कर रही है। इसके लिए 19 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की सिफारिश पर किताबों में देश के नाम में बदलाव होगा। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक ने बताया कि . यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद अब सभी नई किताबों में इण्डिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल होगा। इसाक ने बताया कि एनसीईआरटी समिति ने बुक्स में प्राचीन इतिहास के स्थान पर क्लासिकल हिस्ट्री शुरू करने की सिफारिश की।

क्लासिकल हिस्ट्री होगी शामिल -

उन्होंने क्लासिकल हिस्ट्री को शामिल किए जाने के पीछे तर्क देते हुए कहा कि ग्रेजों ने भारतीय इतिहास को प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक में बांट दिया। प्राचीन इतिहास बताता है कि देश अंधेरे में था, उसमें वैज्ञानिक जागरूकता नहीं थी। हमारा सुझाव है कि बच्चों को मध्यकाल और आधुनिक इतिहास के साथ-साथ क्लासिकल हिस्ट्री भी पढ़ाई जानी चाहिए

Updated : 25 Oct 2023 11:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top