Home > देश > कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय-25 गारंटी का वादा

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय-25 गारंटी का वादा

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा हमारा घोषणा पत्र गरीबों को समर्पित

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय-25 गारंटी का वादा
X

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम आदि उपस्थित रहे।खरगे ने कहा कि हमारा घोषणापत्र गरीबों को समर्पित है।

खरगे ने कहा कि हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में न्याय के दस्तवेज के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इसी पर केंद्रित थी। यात्रा के दौरान पांच स्तंभों- युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटी निकलती हैं और हर 25 गारंटी में किसी न किसी को लाभ मिलता है।'

बता दें, घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है। यह पांच न्याय 'हिस्सेदारी न्याय', 'किसान न्याय', 'नारी न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'युवा न्याय' हैं। । इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

Updated : 13 April 2024 12:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top