कांग्रेस ने मिजोरम में घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

X
By - स्वदेश डेस्क |16 Oct 2023 3:04 PM IST
Reading Time: मिजोरम में वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।
आइजॉल। कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने सिर्फ लुंगलेई साउथ सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस ने आइजवाल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र से लालसांगलुरा राल्ते को मैदान में उतारा है, जो वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जोरमथांगा की सीट ै मिजोरम कांग्रेस कमेटी के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III (ST) से मैदान में उतारा गया है।
बता दें कि मिजोरम में वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। यहां कांग्रेस और मिजो नेशनल में सीधा मुकाबला है। 40 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 7 नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
Next Story
