कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए मीडिया समन्वयक, चरण सिंह सापरा को दी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

X
कांग्रेस ने घोषित किए मीडिया समन्वयक
By - स्वदेश डेस्क |27 Dec 2023 8:33 PM IST
Reading Time: कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने आज बुधवार शाम सभी मीडिया समन्वयकों की सूची जारी की
नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव में भले अभी समय हो लेकिन कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सुबह भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के ऐलान के बाद अब लोकसभा चुनावों के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर घोषित कर दिए है। जोकि जल्द हीराज्यों में जाकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने आज बुधवार शाम सभी मीडिया समन्वयकों की सूची जारी की। इस सूची में 24 नेताओं ने नाम शामिल हैं। जिन्हें अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस मीडिया समन्वयक सूची
- चरण सिंह सापरा को मध्य प्रदेश
- मैथ्यू एंथोनी को पूर्वोत्तर के राज्य
- एडवोकेट महिमा सिंह को असम,
- बीआर अनिल कुमार को आंध्र प्रदेश,
- आलोक शर्मा को बिहार,
- राधिका खेड़ा को छत्तीसगढ़,
- हर्षद शर्मा को गोवा,
- सचिन सावंत को गुजरात,
- प्रोफेसर अजय उपाध्याय को हरियाणा,
- अमृत गिल को हिमाचल प्रदेश,
- ज्योति कुमार सिंह को झारखंड,
- एडवोकेट अर्शप्रीत खादियल को जम्मू,
- परवेज़ आलम को कश्मीर और लद्दाख,
- प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ को कर्नाटक,
- लावण्या बलाल जैन को केरल,
- सुरेंद्र सिंह राजपूत को महाराष्ट्र,
- बबीता शर्मा को ओडिशा,
- अंशुल अविजित को पंजाब,
- रितु चौधरी को राजस्थान,
- भव्या नरसिंहमूर्ति को तमिलनाडु और पुडुचेरी,
- सुजाता पॉल को तेलंगाना,
- डॉ चयनिका उनियाल को उत्तराखंड,
- अभय दुबे को उत्तर प्रदेश
- अंशुमन सेल को पश्चिम बंगाल
Next Story
