Home > देश > इतिहास के पन्नों में 23 नवंबरः पौधों में भी होती है जान, उन्हें भी दर्द होता है

इतिहास के पन्नों में 23 नवंबरः पौधों में भी होती है जान, उन्हें भी दर्द होता है

पौधों में भी जान होती है, इंसानों की तरह उन्हें भी दर्द होता है। पौधों पर भी तापमान व रोशनी का असर होता है। विज्ञान के क्षेत्र में कई अहम खोज करने वाले जगदीश चंद्र बोस का 23 नवम्बर 1937 को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें ‘फादर ऑफ रेडियो साइंस’ भी कहा जाता है। उन्होंने रेडियो तरंगों की खोज की। खास बात यह है कि यह खोज उन्होंने अपने कॉलेज के एक छोटे से कमरे में की। जहां न तो प्रयोगशाला थी और न ही उपकरण। विज्ञान कथा लेखन में भी उनकी खासी दिलचस्पी थी।

इतिहास के पन्नों में 23 नवंबरः पौधों में भी होती है जान, उन्हें भी दर्द होता है
X

पौधों में भी जान होती है, इंसानों की तरह उन्हें भी दर्द होता है। पौधों पर भी तापमान व रोशनी का असर होता है। विज्ञान के क्षेत्र में कई अहम खोज करने वाले जगदीश चंद्र बोस का 23 नवम्बर 1937 को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें ‘फादर ऑफ रेडियो साइंस’ भी कहा जाता है। उन्होंने रेडियो तरंगों की खोज की। खास बात यह है कि यह खोज उन्होंने अपने कॉलेज के एक छोटे से कमरे में की। जहां न तो प्रयोगशाला थी और न ही उपकरण। विज्ञान कथा लेखन में भी उनकी खासी दिलचस्पी थी।

जगदीश चंद्र बोस का जन्म पूर्वी बंगाल के ररौली गांव में 30 नवंबर 1858 को हुआ। शुरुआती पढ़ाई गांव से करने के बाद हायर स्टडी के लिए कोलकाता यूनिवर्सिटी पहुंचे और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई की। यहां से वे कैम्ब्रिज विवि गए और 1884 में ग्रेजुएशन करने के बाद भारत वापस लौटे। जहां वे प्रेसिडेंसी कॉलेज में भौतिकी के अध्यापक बने।

इस दौरान एक घटना हुई जिससे इस महान वैज्ञानिक के स्वाभिमानी व्यक्तित्व का पता चलता है। उस दौर में भारतीय प्राध्यपकों को यूरोपीय प्राध्यापकों की तुलना में दो तिहाई वेतन दिया जाता था। जगदीश चंद्र बोस इस भेदभाव और उनपर होने वाली नस्लीय टिप्पणियों से परेशान थे। लिहाजा, उन्होंने भारतीय प्राध्यापकों को भी समान वेतन की मांग करते हुए सालभर तक वेतन लेने से मना कर दिया। इस दौरान आर्थिक तंगी के कारण कलकत्ता का मकान छोड़ कर शहर से दूर जाने का फैसला लिया, पर कम वेतन लेने को राजी नहीं हुए। आखिरकार कॉलेज प्रशासन को उनके सामने झुकना पड़ा और बराबर वेतन देने की बात कही । उन्होंने पौधों की वृद्धि को मापने के लिए एक उपकरण क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया। चंद्रमा पर एक क्रेटर का नाम उनके सम्मान में रखा गया था। उन्होंने बोस इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जो भारत का सबसे पुराना प्रमुख शोध संस्थान है।

अन्य अहम घटनाएं :

1165- पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम लौटे।

1744- ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।

1873- वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ्रांस के सैनिकों का अधिकार।

1890- इटली में आम चुनाव हुए।

1892- लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।

1904- अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।

1983- भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन।

1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

1996- इथियोपिया के अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. विमान में कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।

2002- जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।

2009-फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

जन्म :

1897- प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेजी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी।

1914- हिन्दी के प्रमुख कथाकार कृश्न चन्दर।

1922- डोनाल्ड टेनंट, अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी।

1926- आध्यात्मिक गुरू साई बाबा।

1930- प्रसिद्ध पार्श्व गायिका गीता दत्त।

निधन :

1912- क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर।

1937- वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस।

1976- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो।

Updated : 22 Nov 2023 9:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Bhopal Desk

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top