CM Yogi to meet Rajnath Singh

भोपाल में आज दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ सिंह से सीएम योगी आ रहे भोपाल

भोपाल में आज दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ सिंह से सीएम योगी आ रहे भोपाल

By : विकास जैन
भोपाल में आज दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ सिंह से सीएम योगी आ रहे भोपाल

भोपाल में आज दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ सिंह से सीएम योगी आ रहे भोपाल


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के भोपाल पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 12 नवंबर को भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में कई राज्यों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।

नायब सिंह सैनी और विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और कृषि मंत्री ने भोपाल पहुंचकर शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात की। सभी नेताओं ने उनकी माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

राजनाथ सिंह, सीएम योगी और ओम बिरला भी होंगे शामिल

त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में देश के कई अन्य शीर्ष नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम तय है, जिनमें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत कई नेता और राज्यों के मंत्री शामिल होंगे। 

वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा के इंतजाम

देशभर से मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों के आगमन को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने भोपाल एयरपोर्ट से लेकर नर्मदापुरम रोड स्थित कार्यक्रम स्थल वृंदावन गार्डन तक सुरक्षा के चाक-चैबंद इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है।