Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, अलर्ट पर जिला प्रशासन

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, अलर्ट पर जिला प्रशासन


भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित अलर्ट पर जिला प्रशासन

Chardham Yatra : उत्तराखंड। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह स्थगन एक दिन के लिए किया गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि, लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। जान-माल की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और राहत एवं बचाव दल को सक्रिय कर दिया गया है। कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद आगे की यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों के लिए न निकलें।

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने प्रतिकूल मौसम के बीच श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में रोकने के निर्देश भी दिए हैं।

Related to this topic: