बिहार में गंगा नदी पर बना पुल गिरा, एक साल पहले भी इसी पुल का स्लैब गिरा था

पटना /वेबडेस्क। बिहार के भागलपुर में लतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल फिर से ढह गया। निर्माणाधीन पुल का ढांचा नदी में गिर गया। इससे पहले साल 29 अप्रैल, 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल ढह गया था। आज रविवार होने के कारण यहां काम बंद था इसके कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम खगड़िया के कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 100 मीटर का हिस्सा होगा। अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। मिसिंग चेक कर रहे हैं। फिहाल पुल के गिरने का कारण सामने नहीं आया है। इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है।
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 27 अप्रैल को इस पुल का ढांचा गिर गया था। उस समय इसका 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था। इसकेबाद दोबारा से इसका निर्माण शुरू हो गया है। पिछले एक साल में 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इसका अगले दो माह में पूरा होने का दावा किया जा रहा था।
