HAPPY NEW YEAR मैसेज से सावधान! क्लिक करना पड़ सकता है महंगा

HAPPY NEW YEAR मैसेज से सावधान! क्लिक करना पड़ सकता है महंगा
X

नए साल की बधाई का संदेश आते ही अक्सर मन खुश हो जाता है, लेकिन इस बार HAPPY NEW YEAR 2026 मैसेज के साथ खतरनाक जाल भी जुड़ा हो सकता है. पंजाब पुलिस की साइबर सेल ने चेतावनी जारी की है कि बिना वेरिफिकेशन किए लिंक या फोटो क्लिक करना आपके मोबाइल और बैंक अकाउंट के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

खास मौके पर रहते है एक्टिव

लुधियाना साइबर सेल के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों और साल के अंत और शुरुआत के समय हैकर्स सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं. नए साल या दीवाली पर जब लोगों को बल्क में मैसेज और डिजिटल कार्ड्स मिलते हैं, तब यह साइबर अपराधी भी फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर देते हैं. लोग लिंक पर तुरंत क्लिक कर देते हैं, यही सबसे बड़ा फायदा है हेकर्स का कहते हैं अधिकारियों ने

जाने कैसे हैकर्स करते हैं मोबाइल हैक

APK फाइल के जरिए: वॉट्सऐप या अन्य मैसेंजर में भेजी गई APK फाइल इंस्टॉल करते ही मोबाइल हैकर्स के कंट्रोल में आ जाता है।

फर्जी लिंक: लिंक पर क्लिक करते ही नकली वेबसाइट खुलती है और आपकी ID, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स चोरी हो जाती हैं।

स्पाईवेयर और मालवेयर: एक बार फोन में इंस्टॉल होने पर ये ऐप्स कॉल, मैसेज, फोटो और OTP तक एक्सेस कर सकते हैं।

ऐसे दिखते हैं खतरे के लिंक

"Happy New Year 2026! Click to see your special greeting!"

"आपके लिए एक नया गिफ्ट, जल्द क्लिक करें"

"सीमित समय का ऑफर: 50GB डेटा / Free Gift!"

ये लिंक साधारण शुभकामना या गिफ्ट जैसा दिखते हैं, लेकिन क्लिक करते ही आपका फोन मालवेयर/स्पाईवेयर के जाल में फंस सकता है.

लिंक क्लिक करने के बाद क्या होता है?

आपका फोन और डेटा पूरी तरह हैक हो सकते हैं।

बैंकिंग ऐप और SMS से OTP चोरी हो सकते हैं।

WhatsApp और अन्य सोशल अकाउंट हैक हो सकते हैं।

बैकग्राउंड में फंड ट्रांसफर, फोटो, कॉन्टैक्ट और निजी डेटा चोरी हो सकता है।

सुरक्षा के लिए अपनाए ये जरूरी टिप्स

अंजान लिंक क्लिक न करें, खासकर अनजानी सोर्स से आए संदेश।

APK फाइल इंस्टॉल न करें जो Play Store/App Store से नहीं है।

संदिग्ध संदेश वाले संपर्क से फोन पर कन्फर्म करें।

WhatsApp में Two-Step Verification जरूर एक्टिव करें।

फोन में Antivirus और Security ऐप इंस्टॉल रखें।

बैंक/UPI डेटा और OTP किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा न करें।

Next Story