Air India Flight: एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा विमान

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा विमान
X

मुंबई। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के बाद शुक्रवार को मुंबई से लंदन की एक दूसरी फ्लाइट को बीच रस्ते से लौटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के इस विमान ने आज सुबह में मुंबई से विमान ने टेकऑफ किया था। फिर बीच रास्ते से विमान को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। उसे मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड करवा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI-129 ने शुक्रवार सुबह 8:36 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन-हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला लिया। विमान मध्य पूर्व के करीब पहुंच चुका था, लेकिन ईरान, तेहरान और सीरिया के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण यह वहां से आगे नहीं बढ़ सका और मुंबई की ओर लौट आया।

इस फ्लाइट के वापस लौटने के सम्बन्ध में एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है:

AI130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना डायवर्ट किया गया

AI102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह डायवर्ट किया गया

AI116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा डायवर्ट किया गया

AI2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई डायवर्ट किया गया

AI129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई वापस आ रहा है

AI119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई वापस आ रहा है

AI103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली वापस आ रहा है

AI106 – नेवार्क-दिल्ली – दिल्ली वापस आ रहा है

AI188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा डायवर्ट किया जा रहा है

AI101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट किया जा रहा है

AI126 – शिकागो-दिल्ली – डायवर्ट किया जा रहा है जेद्दाह के लिए

AI132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह के लिए डायवर्ट किया गया

AI2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियना के लिए डायवर्ट किया गया

AI104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियना के लिए डायवर्ट किया गया

AI190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया

AI189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली वापस लौटना

एयर इंडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने पोस्ट में कहा कि, हमें इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है। रद्दीकरण या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर रिफंड भी उन मेहमानों को दिया जा रहा है जो इसे चुनते हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक उड़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हम अपने सभी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ान की स्थिति यहाँ http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर देखें।"

Tags

Next Story