Live

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: गुजरात ATS ने प्लेन क्रैश साइट से डीवीआर किया बरामद

गुजरात ATS ने प्लेन क्रैश साइट से डीवीआर किया बरामद
X

Ahmedabad Plane Crash Live Updates : गुजरात। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार की दोपहर करीब 1:40 बजे एक दुखद हादसे का शिकार हो गया। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच सका। एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से सिर्फ एक ही जीवित बचा। यह हादसा इतना भयंकर था कि आसपास के लोग और राहत दल स्तब्ध रह गए।

आज सुबह 8:30 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे और करीब 9 बजे उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद, प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जाना। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और लोग अपने प्रियजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी हर अपडेट्स

Live Updates

  • 13 Jun 2025 8:36 AM IST

    भाजपा नेता विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी गुजरात के गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। बता दें कि, बीजेपी नेता विजय रूपाणी की कल एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

  • 13 Jun 2025 8:35 AM IST

    अहमदाबाद। AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर NDRF के हरिओम गांधी ने कहा, "हमारी छह टीमें जमीन पर काम कर रही हैं। जब तक साइट पूरी तरह से साफ नहीं हो जाती, हम कोई संख्या नहीं बता सकते।

  • 13 Jun 2025 8:32 AM IST

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 9 बजे गुजरात के अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंच गए हैं।

Tags

Next Story