Home > देश > शिक्षाविद एवं लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

शिक्षाविद एवं लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

शिक्षाविद एवं लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेखिका और और समाजसेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महिला दिवस के मौके पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका, समाजसेविका और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह गेट्स फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पहल की सदस्य भी हैं। मूर्ति ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की स्थापना की है। सुधा मूर्ति इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।

Updated : 8 March 2024 9:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top