Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > देश

देश के इन 3-4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, बाढ़ और बादल फटने का भी खतरा

देश के इन 3-4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, बाढ़ और बादल फटने का भी खतरा


देश के इन 3-4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना बाढ़ और बादल फटने का भी खतरा

देश भर में इन दिनों जोरदार मानसूनी बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई जगहों पर नदियां उफान पर है। मानसून अब दक्षिण भारत और पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा जिस कारण से आज यानी शनिवार को मुंबई और केरल के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा आज पूरे देश में मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश होगी। इसके अलावा अगले तीन- चार दिन हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियामा, चंडीगड़, दिल्ली, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना और तमिलनाडु बदरा जमकर बरसेंगे।

पिछले 24 घंटों में यहां हुई भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। यहां के कई जिलों में 21 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा में कुछ स्थानों पर 7-20 सेमी बारिश हुई। मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर 7 से 11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक विभिन्न स्थानों के 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति है। बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा व उसकी सहायक नदियों का जलस्तर रेड अलर्ट पर है। बिहार में पिछले दिनों बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई। यूपी के बलिया में तो बिहार के खगड़िया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जलभराव तेजी बढ़ रहा है।

Related to this topic: