Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > क्या होता है सुबह बिना ब्रश किये खाली पेट पानी पीने से, जानकर हो जायेंगे हैरान

क्या होता है सुबह बिना ब्रश किये खाली पेट पानी पीने से, जानकर हो जायेंगे हैरान

पानी बॉडी में न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन को फैलाने में मदद करता है

क्या होता है सुबह बिना ब्रश किये खाली पेट पानी पीने से, जानकर हो जायेंगे हैरान
X

स्वदेश वेब डेस्क। पुराने समय से हम लोग सुनते चले आ रहे हैं की सुबह खाली पेट बिना ब्रश किये पानी पीना चाहिए। आइये आज हम जानते हैं की सुबह सुबह बिना ब्रश किये पानी पीने के क्या लाभ होते हैं। क्या वास्तविकता में बिना ब्रश किये खली पेट पानी पीना सेहत के फायदेमंद होता है। कुछ लोगो का मानना यह भी है की पानी की कमी के चलते पेट से सम्बंधित बिमारियों का सामना भी करना पड़ता है।


सुबह सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर में उपस्थित सारे विषाक्त पदार्थ बहार निकल जाते हैं। एवं इसके अलावा सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन का संतुलन भी बना रहता है। एवं इसके अलावा मनुष्य के शरीर में पेट एवं स्किन से सम्बंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। एक व्‍यक्ति को हर रोज कितना पानी पीना चाहिए ये उसकी बॉडी नीड पर भी निर्भर करता है. एक अनुमान के अनुसार महिलाओं के लिए रोजाना 2.7 लीटर और पुरुषों के लिए 3.7 लीटर पानी जरूरी है. इसके अलावा लोगों का मानना है कि सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से पाचन शक्ति भी अधिक मजबूत होती है. एवं मुंह में बैक्टीरिया उत्त्पन्न होने की सम्भावना भी कम हो जाती हैं। सुबह सुबह बिना ब्रश किये पानी पीने से आपके बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। एवं इसके अलावा स्किन में चमक बनी रहती है,एवं पेट संबधी परेशानी जैसे-कब्ज, मुंह में छाले, कच्ची डकार वगैरह नहीं होता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की बीमारी है तो आपको सुबह सुबह खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए. इसके अलावा सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए हल्का गुनगुना पानी पीने से मोटापा भी कम होता है। इसके अलावा हम पसीने, पेशाब और सांसों के ज़रिए पानी को शरीर से निकालते भी रहते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि शरीर में पानी की ज़रूरी मात्रा हमेशा बनी रहे. हमें पानी की कमी न हो. जब भी शरीर में एक से दो फ़ीसद पानी कम हो जाता है, तो हम (डिहाइड्रेशन) यानी पानी की कमी के भी शिकार हो सकते हैं।

इसके फायदे :-

  • कब्ज से बचाना
  • बीपी लेवल सही रखना
  • जोड़ों को सेहतमंद रखना
  • शारीरिक अंगों और टिश्यू को बचाना
  • शारीरिक तापमान को सामान्य बनाए रखना
  • सेल्स तक पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाना
  • ब्लैडर और शरीर से गंदगी (बैक्टीरिया व टॉक्सिन्स) निकालना
  • डायजेशन सही रखने में मदद करना इत्यादि

अस्वीकरण: हमारे द्वारा दी गयी जानकारी केवल सामान्यत: तौर पर प्रदान की गयी है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सक के द्वारा दिया गया विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. स्वदेश संस्करण इस तरह की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्वयं की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.





Updated : 4 Feb 2023 7:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top