Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > गर्भावस्था के समय कैसा हो आपका खान-पान ?

गर्भावस्था के समय कैसा हो आपका खान-पान ?

गर्भावस्था के समय कैसा हो आपका खान-पान ?
X

गर्भावस्था के समय में न सिर्फ औरत को खुशी होती है बल्कि परिवार के सारे लोगो को जैसे खुशियों का खजाना मिल जाता है जैसे ही परिवार के लोगो को पता चलता है वो सब मिल कर उसकी सेवा में लग जाते है। गर्भावस्था का एहसास प्रत्येक महिला के लिए बहुत खुशी भरा होता है। गर्भावस्था का समय जहां खुशियां लेकर आता है वहीं मन के अन्दर बहुत से डर भी बना देता है। इस हालत में गर्भवती महिला को अपने खान—पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में भूख कम ही लगती है जिस वजह से कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। इस स्थिति में स्वास्थ्य वर्धक पेय लेना चाहिए जो बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

1. पानी

शरीर के संपूर्ण विकास के लिए पानी काफी जरूरी है। खासकर प्रैग्नेंट महिला को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि प्रैग्नेंसी के दौरान डिहाइड्रेशन हो जाता है जिस वजह से डिलीवरी के समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2. नारियल पानी

गर्भावस्था में नारियल पानी भी काफी फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर में आयोडिन की कमी को पूरा करता है। अगर आप गोरा और क्यूट बेबी चाहती है तो रोज नारियल पानी पिएं।

3. नींबू पानी

गर्भधारण के शुरूआती दिनों में सुबह उल्टी और जी-मचलाने जैसी समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन करें। नींबू में विटामिन सी होता है जो शरीर को एनर्जी देता है।

4. दूध या छाछ

गर्भावस्था के दौरान रोज 1 गिलास दूध या छाछ पिएं। इससे शरीर को ताकत मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। दूध में विटामिन बी, कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो बच्चे के लिए जरूरी पोषक तत्व है।

5. फलों का जूस

हमेशा ताजा फलों का जूस ही पिएं। अक्सर देखा जाता है कि कुछ महिलाएं डिब्बाबंद जूस पीना पसंद करती है जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रोज एक गिलास ताजे फलों का जूस पिएं।

Updated : 27 Sep 2018 3:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top