जामुन : शुगर का काल

जामुन : शुगर का काल
X

वेब डेस्क। बारिस के दस्तक देते ही जामुन हरे से चटक काले होकर ललचाने लगते है। इन दिनों बाजारों में जामुन खूब आ रहे है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में जामुन के स्वाद के शौकीनों की कमी नही है। स्वाद तो लाजबाब होता ही है। मगर शुगर, हार्ट ओर रक्त शुद्धि के लिए रामबाण माना जाता है। शुगर पीड़ित ऊंची कीमत में भी हासिल करके सेवन करते है। वे गुठलियों को फेकने की बजाय सहज, सूखा लेते है। सूखने के बाद पीस कर पावडर बना लेते है। ये पावडर शुगर नाशक माना जाता है।

जामुन का जायका लजीज करने के लिए मामूली काली मिर्च, सेंधा नमक डाल लेते है। मिर्च और नमक बुरक लेने से जामुन की पाचन शक्ति में गजब का इजाफा हो जाता है। जामुन आकार में जितना बड़ा होगा। उसकी कीमत उतनी ही ऊंची होगी। छोटे आकार के जामुन की कीमत 30/₹ ओर बड़े आकार के 70 से लेकर 100/₹ तक या इससे अधिक भी हो सकती है।

Updated : 20 Jun 2021 1:30 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top