Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > भुने हुए चने है बीमारियों का रामबाण इलाज

भुने हुए चने है बीमारियों का रामबाण इलाज

भुने हुए चने है बीमारियों का रामबाण इलाज
X

दरअसल, कई लोग तो इसका सत्तू बनाकर पानी में नमक—मिर्च के साथ सेवन करते हैं। चने का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसके साथ ही त्वचा पर निखार आता है। भुने हुए चने का सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच की परेशानी और खून की कमी को भी दूर करते है। इसके साथ ही यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है।

भुने हुए चने या भिगोए हुए चने हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इनके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही गांवों में तो आज भी लोग गर्मी के मौसम में चना अपने साथ रखते है। इसमें बहुत ताकत और एनर्जी होती है। भुने हुए चने खाने से आप पूरे दिन तरोताजा और काम को पूरी स्फूर्ति के साथ करने की ताकत देता है।

आपको बता दें कि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो कभी भी किसी भी उम्र में परेशान कर देती हंै। यदि आप भी भुने हुए चने खाते है तो यह आपके शरीर के लिए लाभकारी है।

ज्यादातर लोग अपने खान—पान पर ध्यान नहीं देते है। क्योंकि उनकी बिजी लाइफ की वजह से वे अपने खान—पान पर पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। इतना ही नहीं यदि देखा जाए तो वर्तमान समय में खानपान भी मिलावटी हो गया हैं। इस कारण से शरीर का ध्यान भी रख नहीं पाते और बीमारियों का शिकार हो जाते है।

Updated : 19 Jan 2019 4:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top