Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर से परेशान! इन फलों के सेवन से मिलेगा फायदा

फैटी लिवर से परेशान! इन फलों के सेवन से मिलेगा फायदा
X
Fatty Liver Treatment: फलों में मौजूद फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स की मौजूदगी के चलते लिवर में सूजन कम होती है।

Fatty Liver Treatment: बदलते खान-पान और जीवनशैली के चलते लोगों में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। बुजुर्गों को होने वाली बीमारियों ने आज युवाओं को अपने चपेट में ले लिया है। फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है। खास कर उन लोगों में जो रोजाना जंक फूड और शराब का सेवन करते हैं। सही समय पर ध्यान न देने के चलते आगे चलकर यह गंभीर बीमारी में भी तब्दील हो जाता है। हालांकि इसे बेहतर खान-पान और एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ ऐसे फल भी हैं जिनके सेवन से इस कई गुना तक नियंत्रित किया जा सकता है।

फलों के सेवन से मिलेगा लाभ

फैटी लिवर में फल खाने से कई लाभ मिलते हैं। फलों में मौजूद फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इन तत्वों की मौजूदगी के चलते लिवर में सूजन कम होती है। साथ ही पाचन प्रक्रिया और लिवर को डिटॉक्स करने में भी फल मदद करते हैं। कुछ ऐसे भी फल हैं जिन्हें फैटी लिवर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। खासकर डिब्बाबंद फलों के जूस से मरीजों को दूर रहने की हिदायत दी जाती है। इनमें अतिरिक्त मात्रा में सुगर पाया जाता है जो सेहत के हानिकारक साबित हो सकता है।

इन फलों का करें सेवन

सेब- सेब में घुलनशील फाइबर पेक्टिन होने के चलते यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही पाचन में भी सुधार करता है। सेब खाने से लिवर में सूजन भी कम हो सकती है। मरीजों के अलावा सभी को एक सेब रोज बिना छीले खाना चाहिए।

पपीता- पपीता पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। यह बेहद आसानी से पच भी जाता है। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। सुबह या शाम को नाश्ते में पपीता जरूर शामिल करना चाहिए।

बेरीज- ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी जैसे फल फैटी लिवर में काफी कारगर साबित होते हैं। इनमें बेरीज एंथोसाइनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके चलते यह चर्बी और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लिवर सेल भी स्वस्थ रहते हैं।

Tags

Next Story