Dhatura Oil Benefits: भगवान शिव की पूजा में ही नहीं इन प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाता है धतूरे का तेल ,जानिए

भगवान शिव की पूजा में ही नहीं इन प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाता है धतूरे का तेल ,जानिए
X
आज हम आपको धतूरे के तेल खास असरदार फायदों के बारे में जानकारी देंगे जो आपकी सेहत को तंदुरुस्त करते हैं।

Dhatura Oil Benefits : भगवान शिव की पूजा में धतूरे के पौधे का विशेष महत्व होता है। जहां पर पूजा के दौरान धतूरा चढ़ाना शुभ माना जाता है। जैसा कि सब जानते भगवान शिव को धतूरे का पौधा सबसे प्रिय होता है वैसे ही इसे सेहत के लिए भी गुणकारी बताए गए हैं। आज हम आपको धतूरे के तेल खास असरदार फायदों के बारे में जानकारी देंगे जो आपकी सेहत को तंदुरुस्त करते हैं।

जहरीला माना गया है धतूरा

आपको बताते चलें कि, भगवान शिव को प्रिय धतूरा होता हैं। वही पर इस पौधे को जहरीला माना जाता है। अगर हम सेहत के नजरिए से सही तरीके के साथ इस्तेमाल करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खासकर धतूरा का तेल गंजेपन से लेकर दमा की समस्या को दूर करने में प्रभावी होता है।

जानिए धतूरे के तेल के इस्तेमाल के फायदे

आपको बताते चले कि, औषधीय गुणों से भरपूर धतूरे का तेल इन तरह की समस्याओं से लड़ने में मददगार होता है चलिए जानते हैं इसके असरदार फायदे...

1- अगर आप गठिया की परेशानी से जूझ रहे है तो इसे दूर करने के लिए धतूरा तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर इस तेल को अरंडी के पत्तों से प्राप्त रस के साथ मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाने से फायदा मिलता हैं।

2- किसी प्रकार का आपको कान में संक्रमण हो गया है तो इसे सही करने के लिए धतूरे के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल धतूरा तेल में एंटी-सेप्टिक के साथ-साथ एंटी-बायोटिक का भी काम करता है जिससे संक्रमण को दूर करने और उसे दोबारा बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

3- धतूरे के तेल का इस्तेमाल मस्से की समस्या के लिए भी किया जा सकता है। कहा जाता है कि, नियमित रूप से कार्बनकल्स पर इस तेल को लगाने से यह मस्से नहीं बढ़ते है और फायदा मिलता हैं।

4- साइटिका की परेशानी से जूझ रहे लोगों को धतूरे के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह साइटिका में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

5- गंजापन दूर करने में सबसे प्रभावी तेलों में से एक धतूरे का तेल माना जाता है। गंजेपन की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता हैं।

Tags

Next Story