दिन भर छाए रहे बादल, रात को हुई बूदांबांदी, तापमान बढ़ा

दिन भर छाए रहे बादल, रात को हुई बूदांबांदी, तापमान बढ़ा
X

-निज प्रतिनिधि-

गुना। आए दिन भदल रहा मौसम शनिवार को एक बार फिर बदला। इस दौरान आसमान में दिन भर बादल छाए रहे और रात को बूदांबांदी भी हुई। हालांकि इसके बाद भी अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है, वहीं रात का तापमान भी 3 डिग्री बढ़ गया है। वैसे सर्द हवाओं ेसे जरुर ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने के बाद फिर एक बार सर्दी बढ़ सकती है। गौरतलब है कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गर्मी जैसा माहौल हो जाता है तो कभी सर्द हवाएं बदन को कपकपाने लगती है। इसी बीच शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए गए। इसके साथ ही चल रहीं सर्द हवाओं से रोज की अपेक्षा सर्दी का एहसास अधिक रहा। रात को बूदांबांदी भी हुई। यह स्थिति शहर के साथ ही पूरे जिले में देखने को मिली। हालांकि कही से भी बारिश के समाचार निकलकर सामने नहीं आए है। शनिवार को अधिकतम तापमान २३.५ डिग्री से बढक़र २६.२ डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान ९.३ डिग्री से बढक़र १२.५ डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान फिलहाल स्थिर रहने की बात कही जा रही है।

Next Story