शादी के दो दिन बाद दुल्हन की मौत

X
By - Naveen |2 March 2019 11:17 AM IST
Reading Time: अचानक तबीयत खराब, अस्पताल में तोड़ा दम
-निज प्रतिनिधि-
गुना। जिस बेटी को दो दिन पहले डोली में बैठाकर विदा किया था। उसी बेटी की शुक्रवार को ससुराल से अर्थी उठते देखकर परिजनों का कलेजा फट गया। यह ह्दयविदारक वाक्या शहर की श्रीराम कॉलोनी में सामने आया है। जिसमें मौत का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आ सका है। जानकारी मुताबिक श्रीराम कॉलोनी निवासी सेविका का विवाह 26 फरवरी को बजरंगगढ़ निवासी अंकित शर्मा के साथ हुआ था। नम आँखों से परिजनों ने अपने कलेजे के टुकड़े को विदा किया था। इसके बाद शुक्रवार को अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
