बच्चें को संस्कारित कर रहे एकल विद्यालय, 60 और बढ़ाए जाएंगे

बच्चें को संस्कारित कर रहे एकल विद्यालय, 60 और बढ़ाए जाएंगे
X

-निज प्रतिनिधि-

गुना। एकल अभियान की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एकल द्वारा संचालित सभी विद्यालय की जानकारी के सम्बंध में आचार्यो से चर्चा कर जानकारी ली गई। विकास जैन ने बताया कि अंचल गुना में 270 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से हमारे बच्चें संस्कारित हो रहे है। इसी के मद्देनजर दो माह में 60 विद्यालय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह विद्यालय गुना, आरोन, बदरवास, ऊमरी, बमोरी, फतेहगढ़, रुठियाई, बीनागंज, चाचौड़ा, राजगढ़ व खिलचीपुर में बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से बच्चो को संस्कारित कर गाँव का विकास पर ध्यान दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी आचार्यो को वस्त्रो का वितरण कर पुरष्कृत किया। इस मौके पर एकल अध्यक्ष बुन्देल सिंह यादव, उपाध्यक्ष डॉ.केडी शर्मा, सचिव महेश सोलंकी, वनयात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली, अंचल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक, लालाराम, मान सिंह उपस्थित रहे।

Next Story