नकली नोटों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

X
By - Naveen |16 Feb 2019 9:31 PM IST
Reading Time: -निज प्रतिनिधि-
गुना। जिले के म्याना थानातंर्गत नकली नोटो के साथ शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 100 रुपए के चार नकली नोट भी बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार सोनू, लखन, मुंशी एवं नवल सिंह को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 100 रुपए के चार नकली नोट बरामद किए गए है। इन नोटों को एक शराब की दुकान पर चलाने का प्रयास किया गया था। जहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों का एक साथी फिलहाल फरार बताया जाता है, जिसकी तलाश जारी है। यह सभी आरोपी टकनेरा एवं सिंघारपुरा के है। पुलिस आरोपियों के साथियों के बारे में उनसे पूछताछ कर रही है, इसके साथ ही उनके पास नकली नोट कहां से आए? इसको लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
Next Story
