नरेन्द्र मोदी होंगे सांसद प्रत्याशी: झा

नरेन्द्र मोदी होंगे सांसद प्रत्याशी: झा
X

भाजयुमो के सम्मेलन में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आव्हान

-निज प्रतिनिधि-

गुना। इस संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्याशी होंगे। यह घोषणा मैं करता हूँ। सिर्फ यहीं ही क्यों, बल्कि देश की सभी 542 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही चुनाव लडऩे जा रहे है। यह आपको मानना है और भाजपा को जीत दिलाकर फिर नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कही। श्री झा भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभागीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

2019 हमारा होगा : सिंह

भार्गव कृषि फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2019 का चुनाव सिर्फ एक आम चुनाव न होकर धर्म युद्ध है। इस चुनाव में देश की सुरक्षा, उसकी एकता, अखंडता और स्वाभिमान का फैसला होना है। इसलिए जरुरी है कि इस चुनाव के माध्यम से देश का नेतृत्व फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत हाथों में दिया जाए। उन्होने कहा कि 2019 फिर भाजपा का ही होगा। देश की जनता को इस बार गुमराह हीं किया जा सकता है। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल है, सभी मन से देश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं। इस अवसरपर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, लोकसभा प्रभारी महैन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश तिवारी, ओएन शर्मा, श्रीमती ममता मीना, सुशील दहीफले आदि मौजूद थे।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरा करुंगा

शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र से खुद को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे वह पूरा करेंगे। हालांकि टिकट उसी को मिलेगा, जो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने की ताकत रखेगा। पुलवामा हमले को उन्होने आतंकवादियों की कायरना हरकत बताते हुए कहा कि यह वहशीलपन है। जिन्होने यह कृत्य किया है, उन्हे सजा जरुर मिलेगी।

Next Story