एकल का लक्ष्य पूरे देश में एक लाख विद्यालय खोलना: सोलंकी

- निज प्रतिनिधि -
गुना। बच्चों के संस्कार और अपनी मातृ भाषा का सच्चा दर्शन गावों में ही देखने को मिलता हैं। एकल अभियान द्वारा सम्पूर्ण देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी शिक्षा के द्वारा एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जो भारत के वनवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में सेवा कार्य कर गाँव ओर वन वन्धुओं के सम्पूर्ण विकास की चिंता कर रहे हैं। ।इस समय देश में 70000 से अधिक एकल विद्यालय चल रहे हैं। आगामी वर्ष में पूरे देश 1 लाख से अधिक विद्यालय खोलने का एकल ने लक्ष्य रखा हैं। श्री सोलंकी ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। एकल की वन यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए एकल विद्यायल समिति के सचिव महेश सोलंकी एवं वनयात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने ग्राम गड़ा एवं बंजारीपुरा में पहुँच वनवन्धुओं के क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों का निरिक्षण किया। श्री जैन ने कहा कि गुना अंचल में 270 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। आगामी 2 माह के अंदर 60 विद्यालय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया हैं। गुना अंचल में 9 संच जो गुना,आरोन, बदरवास, ऊमरी, बमोरी ,फतेहगढ़, रुठियाई, बीनागंज, चाचौड़ा, राजगढ़ व खिलचीपुर संचालित हो रहे हैं। जहाँ पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से 8 हजार एक सो छात्र व छात्राओं को 270 आचार्य द्वारा शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय के बच्चों ने गीत एवं गिनती सुनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।जिनको समिति ने कॉपी-पेन देकर पुरष्कृत किया। इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक, भाग व्यास धर्मदास भाग, कार्यालय प्रमुख गोपाल सिंह, संच प्रमुख मोहर सिंह, ग्राम प्रमुख मनोज कुशवाह, महिला समिति अध्यक्ष मालती कुशवाह, आचार्य सरिता कुशवाह व नीरज यादव उपस्थित रहे।
