पारा चढ़ा, स्कूलों की छुट्टी दो दिन बढ़ी

पारा चढ़ा, स्कूलों की छुट्टी दो दिन बढ़ी
X

-निज प्रतिनिधि-

गुना। पिछले तीन-चार दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को मामूली राहत मिली है। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान भी बढ़ गया है, वहीं गुरुवार को दिन भर बादलों और सूर्य देवता के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि स्कूलों में प्रशासन ने दो दिन की छुट्टी और बढ़ा दी है। अब 1 और 2 फरवरी को भी निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी।

5 डिग्री बढ़ा रात का तापमान

उल्लेखनीय है कि पिछले 3-4 दिनों से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही थीं। इस दौरान न्यूनतम तापमान ३.७ डिग्री तक पहुंच गया था, किन्तु दो दिन में तापमान में ५ डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान ८.५ डिग्री सेल्सियस रहा। जो बुधवार को ५ डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान भी २४ घंटे में करीब ४ डिग्री बढ़ गया।

स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

तापमान बढऩे के बाद भी ठंड और गुरूवार को बार-बार हो रहे बादलों को देखते हुए कलेक्टर ने प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में दो दिन का अवकाश बढ़ा दिया है। ३० और ३१ जनवरी की छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे १ व २ फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान स्टाफ को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story