सलूजा के नेतृत्व में प्रभात झा और शिवराज सिंह का जोरदार स्वागत

सलूजा के नेतृत्व में प्रभात झा और शिवराज सिंह का जोरदार स्वागत
X

-निज प्रतिनिधि-

गुना। नपाध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। टोल नाके पर किए गए स्वागत के दौरान नेताद्वय को विशाल माला पहनाई गई एवं जिंदाबांद के नारे लगाए गए। स्वागत के दौरान प्रभात झा, शिवराज सिंह एवं राजेन्द्र सलूजा एक ही माला में देखने को मिले। श्री सलूजा के मुताबिक स्वागत के दौरान नेताद्वय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Next Story