सशिमं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनी गणतंत्र की सालगिरह

-निज प्रतिनिधि-
गुना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीरपुरा में गणतंत्र दिवस पर छोटे-छोटे भैया-बहनों देश भक्ति के अनेकों रंग बिखेरे। इस दौरान एकल गायन, सामूहिक गायन के साथ सस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी में उद्बोधन दिए। कार्यक्रम के प्रारम्भ भारत माता, माँ सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ओम के पूजन से हुआ। इस दौरान आचार्य विवेक वाण्डे द्वारा तैयार गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मुख्य अतिथि गुलाब सिंह राठौर ने बच्चों से देश के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किाय। इस दौरान समिति के सचिव रविराज अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए आचार्य राजेश भार्गव ने बताया कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।
