सीजन का दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, 4.2 डिग्री

सीजन का दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, 4.2 डिग्री
X

-निज प्रतिनिधि-

गुना। कड़ाके की सर्दी के बीच बीती रात सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस। इससे पहले रविवार रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके चलते लोगों को हाड़ कपकपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। रात के साथ ही दिन में भी लोगोंं को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। हालांकि दिन का पारा रविवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्यियस बढक़र 21 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, किन्तु दिन भर चलती रहीं सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। जिसके कारण दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। मौसम में बरकरार कड़ाके की ठंड से फसल पर फिर एक बार पाले की आशंका बढ़ गई है। कृषि विभाग ने फसल को पाले से बचाने के लिए किसानों से अपने खेतों में धुआं करने की बात कही है।

शाम से ही गिरने लगी ओस

दिन भर जहां सर्द हवाएं चलती रहीं तो शाम से ही मौसम में ओस गिरनी शुरु हो गई थी, साथ ही कोहरा छाने लगा था। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना। सुबह भी कोहरे कुछ अधिक ही रहा। लोगों को थोड़ी ही दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। ंड के कारण लोग शाम से ही अलाव जलाकर तापते नजर आए


Next Story