गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

X
By - Swadesh Digital |12 Jan 2019 10:56 PM IST
Reading Time: -निज प्रतिनिधि-
गुना। सिखों के दशवे गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती कल 13 जनवरी को धूमधाम के साथ पूर्ण श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी। इससे पहले शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान उसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ध्वज पताका लहराती रही तो पंज प्यारे आकर्षण का केन्द्र रहे।
Next Story
