Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > नगर निगम के चुनाव बाद वापस होंगे लाइसेंसी हथियार

नगर निगम के चुनाव बाद वापस होंगे लाइसेंसी हथियार

नगर निगम के चुनाव बाद वापस होंगे लाइसेंसी हथियार
X

ग्वालियर। जिला प्रशासन से मिले संकेत के अनुसार विधानसभा उपचुनाव के समय जमा हुए लाइसेंसी हथियार अब नगरीय निकाय चुनाव के बाद मिलेंगे। प्रदेश में नगर निगम एवं निकाय चुनाव जनवरी के अंत में होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी 17 नवम्बर को वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया होनी है। लाइसेंसधारी भी हथियार जमा कराने की परेशानी से बचने के लिए अभी हथियार वापस नहीं मांग रहे है।

जिले में तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव के चलते प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी हथियारों के लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित कर दिए थे। रिटायर्ड सेना के जवान, पुलिस के अधिकारी व जवान, बैंकों के सुरक्षा गार्ड के अलावा विशेष परिस्थतियों में डेढ़ हजार से अधिक लाइसेंसधारियों को हथियार जमा नहीं करने की छूट मिली थी। शेष हथियार जिला प्रशासन व पुलिस ने थानों में जमा करा लिए थे। जिला प्रशासन से मिले संकेत से स्पष्ट है की अभी लाइसेंसी हथियारों की वापस नहीं किए जाएंगें। सभी हथियार निका चुनावों के संपन्न होने के बाद ही वापिस किये जायेंगे।

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर पक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में यदि अभी लाइसेंसी हथियार वापिस किये जाते है तो निगम चुनाव के समय दोबारा हथियार जमा कराने की प्रक्रिया करनी पड़ेगी। इसलिए नगर निगम चुनाव का इंतजार किया जा रहा है। यदि निकाय चुनाव जनवरी-फरवरी में संपन्न होते है तो चुनाव बाद ही हथियार वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।




Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top