Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > उड्डयन मंत्री सिंधिया ने चिंतन सत्र को संबोधित किया, कहा - हमारी विदेश नीति मजबूत हुई

उड्डयन मंत्री सिंधिया ने चिंतन सत्र को संबोधित किया, कहा - हमारी विदेश नीति मजबूत हुई

उड्डयन मंत्री सिंधिया ने चिंतन सत्र को संबोधित किया, कहा - हमारी विदेश नीति मजबूत हुई
X

गुना। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित ई चिंतन सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने 'हमारी विदेश नीति और उसकी उपलब्धियाँ' विषय पर मार्गदर्शन दिया।

सिंधिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विचारधारा के तहत अपने सफलतम 7 वर्ष की विदेश नीति और उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्चुअल प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। ताकि उन्हें यह पता हो सके की पिछली कांग्रेस की तुलना से मोदीजी के नेतृत्व में विदेश नीति हमारी मजबूत हुई है।

भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि प्रादेशिक ई-चिंतन छठवा सत्र का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर भाजपाजनों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया। ई चिंतन सत्र में जिला पदाधिकारियों सहित जिले के सभी मंडलों से अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद सहित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

भाजपा ने मनाई गुरुपूर्णिमा -

इस अवसर पर भाजपा जनों द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व मनाते हुए पूर्व प्राचार्य एमएल सेन, पूर्व शिक्षा अधिकारी निर्मल सोनी, पूर्व प्राचार्य मुरारी लाल गुप्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही गुरुसत्ता को प्रणाम करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top