जयवर्धन ने गिनाईं उपलब्धियां

X
By - Swadesh Digital |20 March 2019 3:43 PM IST
Reading Time: गुना। विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ग्रामीणों को अपनी सरकार की दो माह की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वह लगे हाथ केन्द्र सरकार पर हमले करने से भी चूक रहे।
घोघर, घुघरीपहाड़ी, धीरदेह, दातयाकुंदा, बन्दरगढ़ा, खातीवाढ़ा, बिदोरिया, सांवरीनाथ गांवों में जयवर्धन सिंह ने केंद्र सरकार पर प्रहार किया। कहा, हमें इन चौकीदारों से सावधान रहने की जरूरत है। यह ऐसे चौकीदार है, जो खुद चोरी करते है और कराते है। विजय माल्या और नीरव मोदी इन्हीं की बदौलत घपला कर देश से भागने में सफल रहे।
Next Story
