- स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था नदीम
- बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंप, मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान
- शिंदे गुट में सामने आई दरार, विधायक ने उद्धव के पक्ष में किया ट्वीट
- राजू श्रीवास्तव के निधन की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, परिवार ने कहा-अफवाहों पर ने दें ध्यान
- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से की मुलाकात, कहा- बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा
- कश्मीरी पंडितों के हत्यारे बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार को सरकार ने नौकरी से निकाला
- केजरीवाल पर भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- प्रचार में खर्च किए 19 करोड़ और दिया केवल 20 लाख का ऋण
- जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 2023 से बंद करेगी बेबी पाउडर की बिक्री, ये..है कारण
- कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर पहली बार की बात, बताया रिश्ते का सच
- कश्मीर में आठ घंटे में दूसरा आतंकी हमला, अब CRPF की टुकड़ी पर बरसाई गोलियां

गुना की सिनगयाई पंचायत चुनी गई निर्विरोध, पूर्व डाकू की पत्नी होंगी नई सरपंच
X
गुना। जिले के आरोन इलाके की सुनगयाई पंचायत का संचालन महिलाओं के हाथों में रहेगा। पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। सरपंच और 12 पंच सभी महिलाएं बनेंगी। यह पहला मौका है, जब इस पंचायत का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में रहेगा।निर्विरोध सरपंच चुनी गईं ललिता राजपूत पूर्व दस्यु मलखान सिंह की पत्नी हैं।
ग्रामीणों को जानकारी लगी कि आपसी सहमति से पूरी पंचायत निर्विरोध चुन ली जाए और उसमें भी सभी महिलाएं हों तो सरकार पंचायत को 15 लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम देती है। इसलिए सभी ग्रामीणों ने मिलकर पंचायत को निर्विरोध चुनने का निर्णय लिया। आरोन इलाके में पिछली बार दो पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं थी। इसमें सावन भादौं और रामगीर कलां शामिल थी। ये दोनों ही पंचायतें इस बार निर्विरोध नहीं रहीं। दोनों ही पंचायतों में सरपंच पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं। उधर जनपद और जिला पंचायत के वार्डों में भी इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा। आरोन जनपद अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं हिला पंचायत के दोनों वार्ड भी महिलाओं के लिए ही आरक्षित हुए हैं। यही वजह रही कि आरोन इलाके में महिलाओं का दबदबा रहेगा।
20 वर्ष पहले पंचायत अनारक्षित -
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले पंचायत अनारक्षित थीं। उस समय भी निर्विरोध सरपंच चुना गया था। तब पंचायत में काफी विकास कार्य कराए गए थे। उसके बाद यह पंचायत लगातार आरक्षित होती चली गयी। 20 वर्ष बाद इस बार पंचायत सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई। इसलिए ग्रामीणों ने 20 वर्ष पहले सरपंच रहे परिवार से ही बात की। उनसे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। वह केवल इसी शर्त पर तैयार हुए कि कोई विवाद न हो। सरपंच के लिए केवल एक ही फॉर्म भरा हो।
पूरी पंचायत ही हुई निर्विरोध -
सरपंच पद के लिए केवल ललिता सिंह राजपूत का नामांकन दाखिल हुआ। उनके पति पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनने की बात की। 12 महिलाएं इकट्ठी करना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में इतनी महिलाओं को एकत्र किया गया और यह तय हुआ कि पंच पद पर भी केवल एक-एक नामांकन ही दाखिल किया जाएगा। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो गया। सरपंच और पंच पद पर केवल एक-एक ही फॉर्म आये और पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी हो गयी।