Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > सांसद केपी यादव के पिता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

सांसद केपी यादव के पिता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

सांसद केपी यादव के पिता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक
X

गुना। भाजपा सांसद के.पी.यादव के पिता रघुवीरसिंह यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुना सांसद के.पी.यादव के पिता के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट किया है- गुना सांसद एवं भाजपा नेता केपी यादव के पिताजी रघुबीर सिंह यादव के देवलोकगमन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने ट्वीट किया है- संसद में मेरे साथी तथा गुना के सांसद केपी यादव जी के पूज्य पिताजी रघुवीरसिंह यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है- गुना लोकसभा के सांसद केपी यादव जी के पूज्य पिता आदरणीय रघुवीरसिंह यादव जी 'रुसल्ला' के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और इस दुःखद समय में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति ! (हि.स.)

Updated : 19 Sep 2019 8:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top