Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > गुना :अभद्र टिप्पणी के आरोप में पंकज पुनिया पर हुई एफआईआर

गुना :अभद्र टिप्पणी के आरोप में पंकज पुनिया पर हुई एफआईआर

गुना :अभद्र टिप्पणी के आरोप में पंकज पुनिया पर हुई एफआईआर
X

गुना। कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के बाद काफी राजनीतिक बवाल मचा था। मुकेश जाटव ने पंकज पुनिया के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद आज गुना सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई।

बता दें की पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा श्रमिकों को वापिस घर भेजने के लिए बसें भेजने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद के बीच पुनिया ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पुनिया ने धार्मिक और महिला विरोधी बातें भी लिखीं थीं। उनका ट्वीट वॉयरल होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। चौतरफा विरोध होने पर पंकज पुनिया ने दूसरा ट्वीट करते हुए माफी मांग ली। इस ट्वीट के बाद से देश भर में विभिन्न स्थानों पर उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थानों में शिकायतें की गई थी। इसी कड़ी में गुना में भी मामला दर्ज किया गया है।

Updated : 3 Jun 2020 1:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top