सीएम की घोषणा: भाई दूज पर बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

सीएम की घोषणा
X

सीएम की घोषणा

MP CM Mohan Yadav Guna Visit Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गुना जिले के बीनागंज पहुंचे, जहां उन्होंने कुंभराज सिंचाई परियोजना को लेकर आयोजित धन्यवाद सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम से पहले दोपहर 12:30 बजे तोडरा रोड स्थित हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने किया स्वागत

कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। गुना जिले के गुलाब व धनिया की गुणवत्ता की खुलकर सराहना की।

गोशाला, स्वास्थ्य और बहनों के लिए राहत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीनागंज क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने गोशाला के लिए 12 लाख रुपए और स्वास्थ्य सहायता हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कुंभराज सिंचाई परियोजना की अहमियत पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इससे मध्य प्रदेश और राजस्थान के 13-13 जिलों को लाभ मिलेगा। वहीं लाड़ली बहना योजना के तहत दिवाली के बाद भाई दूज से बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे, जिसे आने वाले वर्षों में बढ़ाकर 2028 तक 3000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।

सिंचाई मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक किसानों को सिंचाई के लिए तरसाया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले दो दशकों में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया है। इसी दौरान सीएम ने बीनागंज में गोशाला के लिए 12 लाख और स्वास्थ्य सहायता हेतु 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा भी की। उन्होंने गुना की कृषि उपज की सराहना करते हुए कहा कि यहां का गुलाब और धनिया राज्य भर में विशेष पहचान रखते हैं।

गुना की सांस्कृतिक विविधता की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले की सांस्कृतिक विविधता को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा, "यह जिला दो विशिष्ट संस्कृतियों का संगम है...एक ओर ग्वालियर-चंबल की 'ठाएं-ठाएं' वाली संस्कृति, तो दूसरी ओर मालवा की मीठी बोली का प्रभाव।"

कुंभराज परियोजना पर बोलते हुए सीएम ने बताया कि इससे मध्य प्रदेश और राजस्थान के 13-13 जिलों को फायदा मिलेगा। उन्होंने नदियों के समुचित उपयोग के जरिए किसानों, उद्योगों और लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने भाई दूज से बहनों को 1500 रुपए देने की बात दोहराई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना का मजाक उड़ाते थे, उन्हीं केन-बेतवा परियोजना को आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक लाख करोड़ के बजट से साकार किया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में गुना जिले की हर तहसील और गांव को सिंचाई और पेयजल की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस पर धर्म के नाम पर प्रहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में आयोजित सभा में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ नए मकान दिए जा रहे हैं। वहीं लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दिवाली के बाद भाई दूज से महिलाओं को 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, जिसे वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा।

सभा के दौरान सीएम ने कांग्रेस पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया, तभी कांग्रेस पार्टी के नेता राम को अपना बताने लगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हमेशा राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने का काम किया है।

Tags

Next Story