Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > सांसद केपी यादव की शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे भोपाल, दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करने का आरोप

सांसद केपी यादव की शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे भोपाल, दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करने का आरोप

सांसद केपी यादव की शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे भोपाल, दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करने का आरोप
X

गुना। भाजपा सांसद केपी यादव और सिंधिया के बीच शुरू हुआ लेटर विवाद अभी थमा नहीं था की अब उनकी ही पार्टी के नेताओं ने उनपर गंभीर आरोप लगाए है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद पर गुंडागर्दी करने और जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। पार्टी के कार्यकर्ता शिकायत को लेकर गुना से भोपाल पहुंच गए है। उन पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया गया है.

दरअसल, गुना के स्थानीय नेता प्रेम नारायण वर्मा ने सांसद पर गुंडागर्दी और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है की सांसद समर्थक ने उनसे 5 लाख की फसल छीन ली और परिवार के साथ मारपीट की। उन्होंने सांसद पर जान से मारने की धमकी देने और झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है की सांसद और उनके समर्थकों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है।

प्रेमनारायण वर्मा का कहना है की सांसद दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करते है। उनका आरोप है की सांसद भाजपा के लिए नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह के इशारे पर कांग्रेस के लिए काम कर रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस आरोप के बाद मामला एक बार फिर गरमा सकता है।

Updated : 30 Jan 2022 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top