Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > बीडी शर्मा का बड़ा बयान - चुनाव बाद मप्र दिग्विजय, कमलनाथ सहित कांग्रेस मुक्त होगा

बीडी शर्मा का बड़ा बयान - चुनाव बाद मप्र दिग्विजय, कमलनाथ सहित कांग्रेस मुक्त होगा

बीडी शर्मा का बड़ा बयान - चुनाव बाद मप्र दिग्विजय, कमलनाथ सहित कांग्रेस मुक्त होगा
X

गुना। उपचुनावों से पहले प्रदेश में राजनीतिक माहौल इन दिनों बेहद गर्माया हुआ है। दोनों ही दलों के नेता उपचुनावों की तैयारियों में लगे हुए है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुना पहुंचे। यहां उन्होंने बमौरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में प्रदेश दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से तो मुक्त होगा ही कांग्रेस से भी मुक्त होगा। कांग्रेस की 15 माह की सरकार में प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई थी, खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के विधायक मंत्री परेशान थे कि वह जनता से जिन वादों को करके सरकार में आए हैं वह पूरे नहीं हो रहे हैंं जनता को वह क्या जवाव दें। इसी से परेशान होकर सिंधिया जी ने प्रदेश की सरकार को गिराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर भी उपस्थित रहे।

शर्मा ने कहा 2003 तक कांग्रेस ने दस साल शासन किया और पूरे प्रदेश को बंटाधार कर दिया। प्रदेश में न सडक़ थी और न बिजली पानी। भाजपा नेताओं ने संघर्ष कर वर्ष 2003 में कांग्रेस की सरकार को बदला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा के अथक प्रयास से प्रदेश बीमारु राज्य से विकसित राज्य बना। लेकिन पिछल 15 माह की सरकार में प्रदेश एक बार फिर वही रास्ते पर चलने लगा था। इसके चलते प्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के 22 विधायकों ने प्रदेश और यहां की जनता के हित में फैसला लिया और कमलनाथ सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार स्थित रहे और पूरे पांच साल चल,यह जिम्मेदारी अब आम कार्यकर्ता की है। इसलिए बमौरी क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि यह उपचुनाव वह पूरी ताकत से लड़े और पार्टी को विजय वनाएं।

Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top