Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > 10 हजार ने ली भाजपा की सदस्यता

10 हजार ने ली भाजपा की सदस्यता

10 हजार ने ली भाजपा की सदस्यता
X

10 हजार ने ली भाजपा की सदस्यता

गुना। बमौरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पंचायत मंत्री महैन्द्र सिंह सिसौदिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार ने उन्हे सदस्यता ग्रहण कराई। राजनीतिक लिहाज से कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने बताया कि सोमवार को एक निजी कॉलेज परिसर में भाजपा का सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें बमौरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भाजपा की रीति-नीति और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि इतनी बड़ी संख्या में जिले में पहली बार सदस्यता हुई है। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए हैं।

हम विकास के साथ जुड़ रहे हैं

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा की सदस्यता वह विकास के लिए ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा क्षेत्र में विकास कराया जा रहा है। इससे पहले भी भाजपा ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी विश्वास से हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

विकास की जिम्मेदारी मेरे पर

इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने ग्रामीणों से बातचीत कर कहा कि आप जिस विश्वास से पार्टी से जुड़े हो। आपके विश्वास पर कभी आंच नहीं आएगी। आप पार्टी में आ गए हैं अब क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी हमारे पार्टी के नेता और मेरे ऊपर है। चाहे क्षेत्र में सिंचाई के लिए तालाब की बात हो या गांव-गांव बिजली पहुंचाने की, अथवा हर गांव से सडक़ जोडऩे की, यह काम हम करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री सिसौदिया को अपनी समस्याएं बताईं, जिनका उन्होंने निराकरण किया। इस मौके पर चुनाव संचालक हरिसिंह यादव, अरविंद गुप्ता, आलोक विजयवर्गीय, महेश रघुवंशी, विकास जैन, संतोष धाकड़, श्रवण धाकड़, हरवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Updated : 14 Sep 2020 3:19 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश गुना

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top